फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली-पानी, सफाई जैसी जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसे लेकर रविवार को मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


प्रस्ताव पास किया गया कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण के लिए आंदोलन करेंगे। अमित ने कहा, महंगाई और बेरोजगारी से पहले से परेशान लोगों को आम सुविधाएं भी नहीं मिली रही हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर झूठ बोला जा रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां बजबजाती रहती हैं। इन समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस आंदोलन करेगी। बैठक में शहजाद आलम, राजेंद्र पांडेय, आरबी सिंह, किश्वर जहां, पूर्व पार्षद अजहर बेग, अजय वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें