फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईआईटी बीएचयू की घटना पर 10 जनवरी को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Mon, 08 Jan 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस प्रदेश भर में 10 जनवरी को प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी आरोपी भाजपा से जुड़े हुए थे इसलिए उन्हें मीडिया के सामने नहीं पेश किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में महिला, किसान और व्यापारियोंके मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। दो माह बाद नाटकीय अंदाज में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इन्हें मीडिया के सामने भी नहीं प्रस्तुत किया गया क्योंकि आरोपी भाजपा से जुड़े लोग थे। इन लोगों को गन बरामदगी के लिए रिमांड पर भी नहीं लिया गया। इसी तरह साक्षी मालिक के साथ अन्याय हुआ। अजय राय ने घोषणा की है कि इस मुद्दे पर 10 जनवरी को पूरे प्रदेश में कांग्रेस जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा महिला, किसान और व्यापारियों की विरोधी है। किसानों के गन्ना मूल्य के बकाए का भुगतान भी किया गया है। अभी तक नए सत्र का मूल्य भी नहीं घोषित किया गया है। कांग्रेस के समय में हर साल 20 रुपए कुंतल दाम बढ़ता था। इनके समय में एक बार भी मूल्य नहीं बढ़ा है। सरकार 100 रुपए कुंतल दाम बढ़ाए। उन्होंने इस मामले में जयंत चौधरी का समर्थन किया। 

ये भी पढ़ें - रात में ऐसा दिखता है भव्य राम मंदिर परिसर, अंदर की तस्वीरें भी देखें, देवलोक जैसा होता है नजारा, Pics
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: 21 जनवरी को नए मंदिर में शिफ्ट होगी अभी विराजित रामलला की मूर्ति, मंदिर होगा बंद


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कह कि अभी तक किसानों का सिंचाई के लिए बिजली बिल माफ नहीं किया गया है। हालात यह है कि अभी तो उनका बिल और बढ़कर आ रहा है। अखिलेश और मायावती के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के मामले में केंद्रीय समन्वय समिति आगे का निर्णय लेगी। अजय राय ने कहा कि यूपी जोड़ों यात्रा में हमें हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों का समर्थन मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें