फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पूरी तैयारी से लड़ेगी पंचायत चुनाव, 28 से एक माह तक जिलों का दौरा करेंगे सदस्य

Sun, 19 Jan 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस ने आगामी जिला पंचायत चुनाव पूरी तैयारी से लड़ने का फैसला किया है। प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को हुई जिला पंचायत चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर मंथन हुआ। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों पर लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय किया गया कि 28 जनवरी से सभी सदस्य एक माह तक अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। जिला व ब्लॉक प्रभारी नियुक्त करेंगे। चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारने पर रणनीति बनाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिन लोगों को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा, उन्हें बाद के चुनावों में भी अवसर दिया जाएगा। इससे कांग्रेस में युवा नेताओं की एक बड़ी फौज खड़ी होगी। बैठक में चौधरी सत्यवीर सिंह, शशि वालिया, राघवेंद्र सिंह, बृजकिशोर सिंह डिंपल, श्मशाद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने प्रदेश में नागरिक समाज संगठनों के साथ समन्वय बनाने का निर्णय किया है। इस बाबत हुई रचनात्मक कांग्रेस की बैठक में यशवंत सिंह, डॉ. हृदयेश चौधरी और जागृति राही को 6-6 मंडलों में नागरिक समाज संगठन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, लखनऊ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने समीक्षा की।

Trending Videos
विज्ञापन

गोवंश के लिए कब्रगाह बना यूपी : लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी राज में गोवंश के लिए उत्तर प्रदेश कब्रगाह बन गया है। वहीं, किसान छुट्टा पशुओं से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लाखों की तादाद में आवारा गोवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण लोगों की आय का जरिया रहीं पशु हाट खत्म हो गई हैं।

प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही है। सरकार की गाय संरक्षण की योजना कागजों में सिमटकर रह गई है। दो दिन पहले राजधानी के बंथरा में रामचैरा गोशाला में बीमार गायों को कुत्ते नोचकर काट रहे थे।

कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता: बलिया के बसपा मंडल प्रभारी और मध्य प्रदेश के प्रभारी रहे मनोज कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के लोगों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जदयू के भी कई कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें