कांग्रेस ने टूंडला से सितंबर 2019 में ही स्नेहलता को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन तब वहां उपचुनाव नहीं हो पाया था। इस बार भी स्नेहलता के नाम पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। हालांकि कुछ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में स्नेहलता की सक्रियता का आकलन किया जा रहा है। इसलिए फिलहाल इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ कह पाना मुमकिन नहीं है।
देवरिया सदर में कुल 17 आवेदन आए हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां किसी मजबूत ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारेगी। बुलंदशहर में भी ब्राह्मण या जाट जाति के दावेदारों को मंथन सूची में ऊपर रखा गया है। नौगांवा सादात (अमरोहा) सीट के लिए आए दावों पर भी विचार-विमर्श अंतिम चरण में है।