फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय पर चढ़ा भगवा रंग, नजर पढ़ते ही कांग्रेस नेताओं में मची अफरा-तफरी

Thu, 02 Aug 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में भगवा रंग को सफेद करता पेंटर
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी इमारतों से लेकर पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भगवा रंग चढ़ने की बात तो अक्सर सामने आती है, पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस दफ्तर में इस रंग का असर देखने को मिला। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में स्थित मीडिया हाल के बगल में स्थित प्रवक्ताओं के कमरे समेत एक अन्य कमरे की दीवाल का रंग भगवा कर दिया गया।

विज्ञापन


यह चर्चा फैलते ही कांग्रेस नेताओं ने पेंटर बुलाकर कलर को बदलवाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि कांग्रेस नेताओं की नजर में जो रंग किया गया है वह भगवा नहीं है बल्कि उससे मिलता-जुलता गाढ़ा पीला रंग है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में इन दिनों रंग-रोगन का काम हो रहा है। मुख्य भवन के बगल में स्थित मीडिया हाल बना है और इसी से सटा एक कमरा है, जिसमें प्रवक्ता बैठते हैं। इसके दूसरी तरफ भी एक छोटा सा कमरा है जिसमें आगंतुको केबैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


सभी कमरों को अलग-अलग रंग में रंगा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रवक्ताओं वाला कमरा और आगंतुकों वाले कमरे की दीवार की पुताई भगवा रंग से मिलते-जुलते रंग से कर दी गई। यह खबर जब सोशल मिडिया पर फैली तो कांग्रेस नेताओं ने आनन-फानन में पेंटर बुलाकर कलर बदलवाने का काम शुरू कर दिया।

इस संबंध में मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बक्शी का कहना है कि पेंटर की गलती से रंग बदल गया है। हालांकि जो रंग किया गया है वह भगवा नहीं है बल्कि गाढ़ा पीला है। बक्शी का कहना है कि पेंटर को कहा गया था कि पेंटर को तिरंगे के तीनो कलर से दीवारों को रंगने को कहा गया था। वह तिरंगे के केसरिया रंग के स्थान पर गाढ़ा पीला रंग कर दिया है। जिसे केसरिया कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें