फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की वापसी से तेवर में कांग्रेसी, किया ऐलान

Mon, 27 Apr 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर जिला व प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस अब ब्लॉक स्तर पर अपनी ताकत दिखाएगी। 12 मई को सूबे के सभी ब्लॉक में कांग्रेसी कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दिन वे अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे और किसानों को बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। पिछले दिनों जिला व प्रदेश स्तर के जो विरोध-प्रदर्शन हुए उसकी समीक्षा भी की गई।

यह कहा गया कि पिछले दिनों कांग्रेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इसे आगे भी बढ़ाने की जरूरत है। इसी के बाद तय हुआ कि 12 मई को सभी ब्लॉकों में कांग्रेसी किसानों के मसले पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


किसानों के मसले पर राज्य व केंद्र दोनों ही सरकारें टालू रवैया अपनाए हुए हैं। कर्जमाफी पर भी कुछ नहीं हो रहा। किसान थक हार कर आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार इसे आत्महत्या नहीं मान रही है। सरकार को किसानों के दुख कम करने के उपाय करने चाहिए। इससे पहले भूकंप में मरे लोगों के प्रति शोक संवेदना भी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक मदद भी करेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस नेताओं ने यह संकल्प लिया कि वे आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारीजनों को सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक मदद भी करेंगे। किसानों के घर जाकर शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगे।

यूपी में कराएंगे राहुल की पदयात्रा
प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से गुजारिश करेंगे कि उप्र में भी किसानों के मसले पर पदयात्रा करें। उन्होंने माना कि लंबी छुट्टी के बाद राहुल नए तेवर में हैं।

उनके उत्साह से सभी कांग्रेसियों में जोश भर गया है। इसका फायदा कांग्रेस को जरूर होगा। मिस्त्री ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से मोदी सत्ता में आए हैं आपदाएं भी लाएं हैं।

लगातार कुछ न कुछ हो रहा है। किसान परेशान है। सभी प्रदेशों में किसानों का बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें