फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन यूपी के लिए तीसरे चरण में कांग्रेस, अब ये है प्लान

Fri, 01 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दलितों को लुभाने की जी-तोड़ कोशिश में लग गई है। इसी रणनीति के तहत उसने अपनी भीम ज्योति यात्रा का तीसरा चरण शुरू किया। यह यात्रा 11 दिनों में 21 जिलों में दलितों के बीच जाएगी। इसके जरिये कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि दलितों की असली हितैषी वही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया ने बृहस्पतिवार को इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, केंद्र की मोदी सरकार दलितों की हितैषी होने का नाटक कर रही है। केंद्र सरकार से दलितों से जुड़े मुद्दों पर हमने कुछ सवाल पूछे हैं, लेकिन इनका जवाब आज तक नहीं मिला। केंद्र सरकार से पूछा गया है कि वह प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देगी या नहीं लेकिन इस पर वह मौन है।

दलितों को नहीं मिल रही है क्वालिटी एजूकेशन

उन्होंने कहा, दलितों के लिए केवल सरकारी शिक्षा ही उपलब्ध है। क्वालिटी एजुकेशन की मांग पर भी कुछ नहीं हो रहा है। इस पर सपा और बसपा भी मौन है।

पुनिया ने कहा कि अभी जो सर्वे आ रहे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश में 25-26 वर्षों से भाजपा, बसपा और सपा सभी की सरकारें जनता देख चुकी है। खुद राहुल गांधी कह चुके हैं कि 2017 में सूबे में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने बताया कि भीम ज्योति यात्रा 10 अप्रैल तक चलेगी। यात्रा सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फीरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद एवं हरदोई जिले में जाएगी।

इस यात्रा में अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन भगवती प्रसाद शुक्ला व वाइस चेयरमैन कमल किशोर आनंद के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के शशांक शुक्ला साथ होंगे।
विज्ञापन

इस तरह जनता के बीच पैठ बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस इस यात्रा के जरिये बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को दलितों तक पहुंचाएगी। जनता को बताएगी कि बाबा साहब ने दलितों के उत्थान के लिए क्या योजनाएं बनाईं और किस तरह संघर्ष किया। यह भी बताएगी कि सपा, बसपा और भाजपा किस तरह दलितों को गुमराह कर रही हैं।

अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में होगा बड़ा कार्यक्रम
कांग्रेस अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 17 अप्रैल को लखनऊ के बख्शी का तालाब के कुम्हरांवा गांव में बड़ा कार्यक्रम करेगी।

इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे व मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें