वहीं, 1989 से लगातार जीत रहे भाजपा सांसद संतोष गंगवार को वर्ष-2009 के लोकसभा चुनाव में हराकर वैश्य जाति के प्रवीन सिंह ऐरन भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। पूर्वी यूपी में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी और पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह का नाम आगे है।
क्षत्रिय नेता को भी दिया जाएगा एक महत्वपूर्ण पद
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में अगर कार्यवाहक अध्यक्ष ब्राह्मण बनाया जाता है तो प्रदेश चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी किसी क्षत्रिय को दी जा सकती है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष के तौर पर संजय सिंह और आरपीएन सिंह के नामों की भी चर्चा है।