फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राहुल गांधी पर योगी के बयान को लेकर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय बोले- सीएम खुद हैं 'नमूना'

Wed, 26 Mar 2025 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राहुल गांधी पर योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए बयान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भड़क उठे। उन्होंने कहा कि सीएम खुद 'नमूना' हैं। राहुल गांधी सबसे मजबूत और विद्वान नेता हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा एक साक्षात्कार में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भड़क उठे। उन्होंने तल्ख अंदाज में सीएम योगी को जवाब दिया है। अजय राय ने कहा कि अगर कोई 'नमूना' है तो वह योगी आदित्यनाथ हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ झूठ बोलने में माहिर हैं। सिर्फ हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी ने हमेशा देश का भला किया है। राहुल गांधी सबसे मजबूत और विद्वान नेता हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Yogi Adityanath Interview: 'राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए...'; सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला

सीएम नहीं चाहते कि दलित-पिछड़े वर्ग के लोग पढ़ें लिखें

राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जितने भी शिक्षण संस्थान हैं, सभी को कांग्रेस ने बनाया है। उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ नहीं चाहते कि दलित पिछड़े वर्ग के लोग पढ़ें लिखें। वे जानते हैं कि जब लोग पढ़ेंगे तो जाति धर्म के नाम पर भाजपा के छलावे में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें