वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुसुइया शर्मा को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया और पार्टी के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए आधी आबादी (नारी शक्ति) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र महिलाओं की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में हमारे देश की आधी आबादी नारी शक्ति बढ़ चढकर भागीदारी निभाई है।
वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशीला सोनकर को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री राय ने कहा कि 1992 में हुए 73 और 74 वें संशोधन द्वारा पंचायतों और निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।
वरिष्ठ कार्यकर्ता इशरत रसूल को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता अनुसुईया शर्मा, बेगम इशरत रसूल और सुशीला सोनकर के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।