फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के लखनऊ शिफ्ट होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान, वो खुद ही निर्णय लेंगी

Thu, 02 Jul 2020 06:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ शिफ्ट होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। इसकी घोषणा उनके निर्णय लेने के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन

 

बता दें कि प्रियंका गांधी को दिल्ली के 35 लोधी रोड स्थित बंगला एक अगस्त तक खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद से ही उनके लखनऊ शिफ्ट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी सरकारी घर की हकदार नहीं हैं। बंगले का आवंटन एक जुलाई से समाप्त किया जाता है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि अगर समय से घर खाली नहीं किया गया तो नियमों के मुताबिक दंडात्मक किराया चुकाना होगा। केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की एसपीजी सुरक्षा लेकर जेड प्लस सुरक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें