फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भेजी सामग्री अमेठी में बांटने से रोक रहीं स्मृति ईरानी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 20 Apr 2020 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि अमेठी के लिए राहुल गांधी की ओर से भेजी गई राहत सामग्री को वहां की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बांटने से रोक रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद अब कांग्रेस कार्यालय पर छापे मारने और कांग्रेसियों को प्रताड़ित करने के लिए प्रशासनिक दबाव बना रही हैं। इसको लेकर अमेठी एडीएम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से पूछताछ की। पार्टी कार्यालय बंद होने पर भी प्रशासन ने छापा मारा और चौकीदार को धमकाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के विरोध से घबराई अमेठी सांसद झूठी खबरें और फेक फोटो प्रसारित कर रही हैं। महामारी के इस दौर में अमेठी के जरूरतमंद परिवारों की सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, तहसील प्रशासन की ओर से रविवार देर शाम कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय पर नायब तहसीलदार की अगुवाई में छापा मारे जाने के बाद अमेठी का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय पर छापा मारने की कार्रवाई से इनकार किया है। वहीं, जिलाधिकारी ने भी इसका खंडन किया है।

कांग्रेस कर रही अमेठीवासियों की मदद

25 मार्च से घोषित लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही कई स्वयं सेवी संगठन व संभ्रांत लोग आगे आए। इनकी ओर से जरूरतमंदों को राहत व सुरक्षा किट के साथ ही भोजन का पैकेट वितरित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस पार्टी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

इसी बीच रविवार देर रात नायब तहसीलदार बलवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर छापामारी शुरू कर दी। टीम की ओर से बंद कमरों को खोलने की बात पर मौजूद चौकीदार ने चाभी न होने की बात कही तो कुछ देर बाद नायब तहसीलदार यह कहकर वापस चले गये कि सुबह आएंगे।

चौकीदार की ओर से इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेसी आग-बबूला हो गये। कुछ ही देर बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अमेठी में कोरोना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरीगंज जिला कांग्रेस कार्यालय पर बिना कारण व वारंट प्रशासन छापा डालने पहुंचा। शायद राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी की जनता को दी जा रही मदद योगी सरकार को हजम नहीं हुई।
विज्ञापन

छापामारी की खबर असत्य व निराधार

इसी बीच केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए ट्वटिर पर लिखा कि कृपया फेक न्यूज न फैलाएं। आपके कार्यकर्ता 25 मार्च से अमेठी में इसी प्रशासन के माध्यम से पास लेकर घूम रहे हैं राहत देने के नाम पर। इन्हीं लोगों ने अमेठी को कोरोना मुक्त रखा है। इन्हें परेशान एवं बदनाम न करें।

इसके बाद तो आरोप प्रत्यारोप का शुरू हो गया। इसी बीच डीएम अरुण कुमार ने छापामारी का खंडन करते हुए लिखा कि एसडीएम गौरीगंज से जांच कराई गई। छापामारी की खबर असत्य एवं निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें