फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: कांग्रेस के समय में 300 में मिलता था गैस सिलेंडर, नौ साल सिर्फ दाम बढ़ाए, घटाए तो सिर्फ दो सौ

Tue, 29 Aug 2023 07:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने सिलेंडर के दाम घटाए जाने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोगों को मालूम है कि कांग्रेस के समय पर सिलेंडर के दाम क्या हुआ करते थे। 
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के द्वारा सिलेंडर की कीमत दो सौ रुपए कम करने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से लोकसभा चुनाव लड़ रहे तो गैस सिलेंडर की कीमत 300 रुपये प्रति सिलेंडर थी, जो अब 1150 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


 ऐसे में सरकार ने करीब साढे़ नौ साल सिलेंडर के दाम बढ़ाए और अब 200 कम कर दिया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह भाजपा के हाथ की जादूगरी है। यदि आंकड़ें देखें तो 200 रुपया प्रति सिलेंडर दाम करने के बाद भी अभी सिलेंगर करीब नौ सौ रुपये से अधिक में उपभोक्ताओं को मिलेंगे। 

यह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की अपेक्षा 600 रुपया अधिक है। उन्होंने कहा कि देश का शिक्षित युवा अब भाजपा की पैंतरेबाजी में नहीं फंसेगा। अगले चुनाव में भाजपा को उखाड़ कर दम लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें