फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, 25 को पीएम करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।
विज्ञापन
लखनऊ। बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में बनाए गए कमल के आकार वाले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस समय स्थल पर फूलों की सजावट तेजी से चल रही है। इसके लिए आंध्र प्रदेश, नैनीताल, दिल्ली, पुणे से विशेष सजावटी फूल वाले डेढ़ लाख पौधे मंगाए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी टीम ने सोमवार को पूरे स्थल की जांच की। डॉग स्क्वाॅयड ने भी चप्पे-चप्पे की पड़ताल की। सुरक्षा को देखते हुए पूरे आयोजन स्थल को सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी निगरानी में ले लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ऐसे में आयोजन की तैयारी में कोई खामी न रहे, इसके लिए सीएम योगी ने भी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दौरा किया था और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए थे। आयोजन में करीब 2000 बसों के आने का अनुमान है। इसके लिए 13 पार्किंगस्थल बनाए गए हैं, जिनमें 2600 बसें और 2000 कारें खड़ी हो जाएंगी।

इन फूलों से सजा प्रेरणा स्थल
गुलाब, गुलदाउदी, जाफरी, मॉरिगोल्ड पैनसूटिया लाल व पीला, चांदनी, एरिका पॉम, सैल्विया, मैक्सिकन कारपेट ग्रास, माइको कार्पा, मधुकनी आदि के फूल और पौधों से परिसर को सजाया गया है। वार्टिकल गार्डन भी लगाए हैं। जहां प्रतिमाएं लगी हैं, वहां फौव्वारे भी लगाए गए हैं उसके लिए कमल की आकृति वाली डिजाइन बनाई गई जिसमें पानी भरा है और उसमें गुलाब डाले गए हैं।
विज्ञापन

हेलीकाॅप्टर से आयोजन स्थल पहुंचेंगे पीएम
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पीएम हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर तीन हेलीपैड भी बने हैं। एसपीजी की टीम ने यहां भी जांच की। हेलीकाॅप्टर से पहुंचने से शहर में आवागन प्रभावित नहीं होगा।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

सज गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें