पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के बापू भवन के सामने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी लेकर विधानभवन की तरफ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से जनता में नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले 7 जून से डीजल की कीमतें 11.01 रुपये और पेट्रोल के दाम 9.12 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। हालांकि, रविवार को कोई बढोत्तरी नहीं की गई।