फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवर में आई धार, अखिलेश यादव का घर घेरेंगे कांग्रेसी

Sat, 16 Nov 2013 01:38 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने अपने तेवर बदलते हुए 21 नवंबर को सीएम आवास घेराव के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


पार्टी की पूरी कोशिश है कि उनका यह कार्यक्रम न सिर्फ बड़ा हो, बल्कि कामयाब भी हो।

इसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री शनिवार को 16 नवंबर को बहराइच जा रहे हैं।

वे बहराइच व श्रावस्ती के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से प्रदर्शन के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद निर्मल खत्री गोंडा व बलरामपुर भी जाएंगे।

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूपी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री भी 18 को नवंबर को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

वे दोपहर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जोनल प्रभारी व समन्वयकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भी 21 नवंबर के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 19 नवंबर को मिस्त्री संडीला जाएंगे। यहां पर मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के कंाग्रेसियों के साथ बैठक करेंगे। 20 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन


यूपी में खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस 21 को सीएम आवास का घेराव करेगी। इसमें भी मिस्त्री शमिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें