फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

Sun, 17 Nov 2019 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुभाष चोपड़ा की अगुवाई में निकाली गई अक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्थिक मंदी और फैक्टरियों में तालाबंदी के आरोप लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए दूसरे दिन भी हल्ला बोला। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की अगुवाई में दक्षिणी दिल्ली के महरौली और बदरपुर जिला कांग्रेस कमेटियों के अलग-अलग धरना-प्रदर्शन में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसमें महिलाएं भी पहुंचीं।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद कीर्ति आजाद, रमेश कुमार, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, जगप्रवेश कुमार, पूर्व महापौर सतबीर सिंह, पूर्व विधायक पं. टेकचंद शर्मा, बलराम तंवर, अरविंदर लवली ने भी संबोधित किया। जिलों की रैलियों की अध्यक्षता राजेश चौहान और विष्णु अग्रवाल कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित है। 

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर भाजपा और आप जनता को गुमराह कर रही हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख दोनों पार्टियां इन कॉलोनियों के लोगों को गुमराह करने के तरीके तलाश रही हैं। 5 साल से दिल्ली व केंद्र सरकार को इन कॉलोनियों की याद क्यों नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें