राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में नकाबपोश गुंडों द्वारा किए गए हमले के बाद लखनऊ में नदवा कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय व आंबेडकर विश्वविद्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालयों के मुख्य द्वार व छात्रावासों में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए बीबीएयू प्रशासन ने सुरक्षा की मांग की है।