फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बनाया प्लान, ऐसे यूपी में खुद को मजबूत करेगी पार्टी

Sun, 04 Jun 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : pti
विज्ञापन
कांग्रेस यूपी में अपनी हालत सुधारने के लिए जनआंदोलनों का सहारा लेने जा रही है। इसके लिए उसने जनआंदोलन समिति बनाई है। यह समिति पुराने कार्यकर्ताओं व नेताओं को जोड़ेगी। इसके लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


समिति एक कोर टीम बनाकर जून के अंत में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ बैठक कर सूबे में जनआंदोलन की शुरुआत करेगी।

प्रदेश में कांग्रेस की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पिछले 27 वर्षों से सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस के पास विधानसभा में महज सात विधायक हैं। पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है।

कई क्षेत्रों में पार्टी के पास सक्रिय कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। इसलिए कांग्रेस ने अपनी दशा सुधारने के लिए यह नई तरकीब सोची है। पार्टी को यह आभास हो गया है कि बगैर जनता के मुद्दों को उठाए उसका भला नहीं होने वाला। इसलिए अब जनता के मसलों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दी गई है जिम्मेदारी

जनआंदोलन समिति की कमान पुराने कांग्रेसी नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी को सौंपी गई है। उन्होंने यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के पुराने नेताओं के साथ ही विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के पूर्व छात्र नेताओं को जोड़ना शुरू कर दिया है।

यह समिति पूरे राज्य के कांग्रेसी विचारधारा वाले नेताओं को जोड़ रही है। इन नेताओं से उनके महत्वपूर्ण विचार भी मांगे जा रहे हैं।

समिति फिलहाल पूरे सूबे से एक कोर टीम बनाने की कवायद में जुट गई है। पूर्व नेताओं को भावनात्मक तरीके से भी जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पत्र का सहारा लिया जा रहा है।

पत्र में लिखा गया है कि जब-जब संगठन कमजोर पड़ा है तब-तब आप लोगों ने ही इसे नया आयाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें