फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस ने बदली रणनीति, धरना-प्रदर्शन के बजाय संगठन को मजबूत करने पर जोर, 48 जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष तय

Mon, 23 Nov 2020 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप चुनाव के नतीजों की समीक्षा के बाद कांग्रेस ने तय किया है कि अगले 2 महीने धरना-प्रदर्शन के बजाय ग्राम स्तर तक संगठन खड़ा करने पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। सप्ताह भर में सभी ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को कोई सीट तो नहीं मिली, पर दो विधानसभा क्षेत्रों में वह दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के संघर्षों को मिले जन समर्थन को चुनाव के दौरान जीत में बदलने के लिए मजबूत संगठन का होना आवश्यक है। इसलिए अगले 2 महीने बहुत ज्यादा जरूरी नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर अपनी पूरी ऊर्जा ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने में लगाई जाएगी।

इस रणनीति के तहत कांग्रेस ने पिछले दो दिनों में 48 जिलों के ब्लॉकों के अध्यक्ष तय कर दिए हैं। शेष 27 जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों के नाम भी अगले दो-तीन दिन में जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उसके बाद ग्राम स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने अपने सभी प्रभारी राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के अन्य नेताओं को इस संबंध में जरूरी निर्देश दे दिए हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव का कहना है कि अगले 2 महीने में ग्राम कमेटियां गठित करने की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें