फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर जैसा ही होगा अयोध्या मुद्दे पर श्री श्री रविशंकर के प्रयास का हश्र: कांग्रेस

Thu, 16 Nov 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज बब्बर व श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर की मध्यस्थता पर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि इससे पहले रविशंकर ने कश्मीर समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन


उन्होंने लेबनान और सीरिया पहुंचकर आईएस जैसे आतंकी संगठन को समझाने का जिम्मा भी अपने हाथ लिया था। परिणाम सबको मालूम है। इसलिए अयोध्या को लेकर उनके प्रयासों का हश्र भी जल्द पता चल जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी द्वारा अयोध्या में राम का नाम लेकर चुनाव प्रचार शुरू करने पर राज बब्बर ने तंज कसा है और कहा, राम से तो कोई मुकाबला नहीं कर सकता लेकिन उनका नाम लेकर लोगों का काम नहीं करने वालों को राम भी नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, राम तो किसी को नहीं डराते थे लेकिन उनका नाम लेकर आज लोगों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए पार्टी का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ जारी करने के बाद बब्बर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार यदि राम की मर्यादा पर चलते हुए काम करती तो गोरखपुर में बच्चों की मौत न होती।

राम का नाम लेकर लोगों को डराने वाले यह नहीं जानते कि राम भी इन लोगों से हिसाब लेंगे। इस मौके पर सांसद संजय सिंह, लखनऊ की मेयर प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी व प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें