फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: सांसद किशोरी लाल बोले- ये जनता की जीत, स्मृति ईरानी के जोश अब भी हाई है... बयान पर भी दिया जवाब

Wed, 05 Jun 2024 05:09 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से अपनी जीत को जनता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम मुद्दों के साथ जनता के बीच गए जनता ने हम पर भरोसा किया।
विज्ञापन
अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपनी जीत को जनता की जीत करार दिया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि हम भाजपा के घोषणा पत्र के वादों को लेकर जनता के बीच गए।
विज्ञापन


हमने जनता को भाजपा के वादे जैसे दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुना कर देंगे की याद दिलाई और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए। जनता ने हम पर भरोसा किया।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बयान कि जोश अब भी हाई है...। इस पर किशोरी लाल ने कहा कि चुनाव में एक को जीतना था एक को हारना था ऐसे में कोई इस तरह की बात करता है तो ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि ये घटक दल तय करेंगे। बतौर सांसद जो मेरा काम है मैं करता रहूंगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें