फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 03 Nov 2020 12:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने गांधी परिवार से जुड़ी रायबरेली स्थित कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। अदिति का कहना है कि इस सोसाइटी की व्यावसायिक व आर्थिक गतिविधियों में काफी अनियमितताएं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा के डीजी को पत्र लिख कर कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1976 में गांधी परिवार से जुड़ी कमला नेहरू ट्रस्ट ने एजुकेशन सोसाइटी का गठन किया था। 1135 रुपये सालाना किराए पर जमीन ली गई थी,  जिसको एक शिक्षण संस्थान बनाने के लिए दान में ट्रस्ट को दिया गया था। इसकी डीड 30 साल के लिए थी। धोखाधड़ी कर यह जमीन फ्रीहोल्ड करा ली गई।

सिविल लाइन स्थित कमला नेहरू एजुकेशन सोसाइटी की यह जमीन वर्षों से खाली पड़ी हुई थी। 1976 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से रायशुमारी कर भूखंड पर स्कूल खोलने की रजामंदी हुई थी, लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो सका। वहां कोई संस्थान तो नहीं बना, बल्कि उस जमीन पर 44 वर्षों से पटरी व गुमटी दुकानदार अपनी आजीविका चला रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

उधर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पारदर्शिता की मांग करने वालों ने रायबरेली में कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के नाम से फिर एक जमीन घोटाला किया है। आवंटित जमीन पर कॉलेज न बनाकर उसका दुरुपयोग करने की कोशिश की। आखिर कितनी बार गांधी परिवार व कांग्रेस घोटालों का जवाब देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें