फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति सिंह को लेकर सियासत गरमाई, जिला अध्यक्ष बोले- हम उन्हें पार्टी विधायक नहीं मानते

Thu, 21 May 2020 08:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बस प्रकरण में अपनी ही पार्टी कांग्रेस और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में ही ट्वीट कर तल्ख टिप्पणी करने वाली अदिति सिंह को लेकर सियासत गरमा गई है। हालांकि, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने यह स्पष्ट किया कि बुधवार को बस प्रकरण में किए गए ट्वीट के बाद उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अदिति की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के पास नवंबर 2019 में पत्र भेजा था। इस बारे में दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है पर फैसला नहीं हुआ।

विज्ञापन


वैसे तो यह कोई पहली दफा नहीं है लेकिन अदिति सिंह हर बार अपनी तीखी बयानबाजी और ट्वीट के जरिए सबको चौंका रही हैं। कांग्रेस से विधायक होने के बाद भी वह कभी पार्टी लाइन से हटकर विधानसभा सत्र में हिस्सा लेती हैं तो कभी बसों को लेकर कांग्रेस पर ट्वीट के जरिए तल्ख प्रतिक्रिया देती हैं। उनके इस ट्वीट के बाद गुरुवार को रायबरेली जिले के लोगों की जुबां पर यही चर्चा रही हालांकि उनके इस ट्वीट से एक बार फिर जाहिर हो गया कि वह कांग्रेस से विधायक जरूर हैं लेकिन हर बार वह भाजपा के पक्ष में खड़ी नजर आती हैं।

पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति इस समय रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। पिता के निधन के बाद वह अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। वह हमेशा अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन


पिछली बार पार्टी लाइन से हटकर विधानसभा सत्र में भाग लेकर उन्होंने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी थी। उस समय भी इसको लेकर खूब चर्चा हुई थी। जिस पर उन्होंने यह कहते हुए अपने कदम को सही ठहराया था कि मेरे लिए जिले और प्रदेश का विकास बहुत जरूरी है इसलिए मैंने विधानसभा सत्र में हिस्सा लिया। बुधवार को फिर अदिति ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस व प्रियंका गांधी पर हमला बोला। इस पर विधायक की ओर से कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के बाद सियासत गरमा गई। हालांकि, लोग इसके यही मायने निकाल रहे हैं कि आने वाले समय में अदिति भाजपा का दामन थाम सकती हैं।

हम अदिति को कांग्रेस का विधायक नहीं मानते
कांग्रेस के रायबरेली जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सदर विधायक अदिति सिंह को पहले ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है। हमारी पार्टी उन्हें कांग्रेस का विधायक ही नहीं मानती। उन्होंने पार्टी का कहना ना मानकर हमेशा पार्टी लाइन से हटकर काम किया, जो कि गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें