फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिया झटका, विशेष सत्र में भाग लेकर व्यक्त किए विचार

Wed, 02 Oct 2019 09:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका दिया। कांग्रेस पार्टी के सदन के बहिष्कार के फैसले की अवहेलना करते हुए वह न केवल विशेष सत्र में हिस्सा लेने पहुंची वरन अपने विचार भी रखे। सपा के बागी नितिन अग्रवाल और बसपा के बागी अनिल सिंह ने भी अपनी पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


विपक्षी दलों के तीनों बागी विधायकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सदन में बोलने का मौका मिला। अदिति सिंह ने सतत विकास के लक्ष्य पर कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपिता के सम्मान में सदन में आई हैं। वह बचपन से बापू की कहानी सुनती आ रही हैं। उन्होंने कहा, पंचायतीराज व्यवस्था का क्या हाल है? जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खरीद-फरोख्त होती है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि देश की एक चौथाई आबादी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है। देश के 7 राज्यों के हालात दक्षिण अफ्रीका से भी बदतर हैं।
विज्ञापन


पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले गांव में जाति विशेष के लिए आवास आते थे। अब सभी को आवास मिल रहे हैं। उन्होंने ड्रिप इरीगेशन और पेयजल योजनाओं पर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा विकास के मुद्दे पर बात हो रही है तो मुझे बोलना चाहिए। देश हित में मुझे जो भी उचित लगा है, मैने बोला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें