मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गांधी जी की 150वीं जयंती पर बुधवार को प्रदेश के कारागारों में बंद 150 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा किया गया। ये कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन अर्थदंड न जमा कर पाने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे थे।
अपर मुख्य सचिव गृह एवं कारागार अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस महानिदेशक कारागार को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
रिहा होने वाले कैदियों में जिला कारागार गाजियाबाद, रामपुर, वाराणसी, लखनऊ, बिजनौर, अलीगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, सुलतानपुर, मेरठ, आगरा, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, बागपत, महाराजगंज, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, उरई, नैनी, बलरामपुर, अयोध्या, झांसी, फतेहपुर, गोंडा, चित्रकूट, सोनभद्र, इटावा, बाराबंकी, बदायूं, गोरखपुर, देवरिया, पीलीभीत, उन्नाव, मऊ व उप कारागार देवबंद और महोबा जेल हैं।