फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू, सुजीत पांडेय लखनऊ और आलोक सिंह नोएडा कमिश्नर होंगे

Mon, 13 Jan 2020 12:30 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली को मंजूरी दे दी है। अब लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होगी यानि कि लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में अब पुलिस कमिश्नर होंगे। सुजीत पांडेय लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे वहीं गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह होंगे। 
विज्ञापन


यूपी : नोएडा और लखनऊ में लागू हुई कमिश्नर प्रणाली, जानिए इसके बारे में सबकुछ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस की दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण है। पिछले 50 साल से बेहतर पुलिसिंग और स्मार्ट पुलिसिंग की जो मांग थी आयुक्त प्रणाली की उसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा हमारी कैबिनेट ने ये प्रस्ताव पास किया है। राजनेतिक इच्छा शक्ति के अभाव की वजह से यह काम नहीं हो पाया था। लखनऊ 2011 की आबादी के हिसाब से 29 लाख से ज्यादा है, आज 40 लाख हैं। 

नोएडा में 2011 में 16 लाख आबादी थी, आज 25 लाख है। उन्होंने कहा कि 40 थाना क्षेत्र को मिला कर कमिश्नरेट बनाया गया है। एडीजी रैंक का आयुक्त होगा। 
 
विज्ञापन

सीएम योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में एडीजी स्तर का अधिकारी पुलिस कमिशनर होगा, दो आईजी रैंक के अधिकारी होंगे। नौ एसपी रैंक के अधिकारी होंगे। एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी और एक एडिशनल एसपी रैंक की महिला अधिकारी की तैनाती होगी।

वहीं, नोएडा को लेकर सीएम ने कहा कि नोएडा प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में आगे बढ़ा है। एक एडीजी रैंक का अधिकारी पुलिस कमिश्नर होगा। दो डीआईजी स्तर के अधिकारी और पांच एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती होगी। वहां दो नए थाने भी बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी इस प्रणाली में तैनात होगी। 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर हैं। लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए हैं। अब यहां 40 थाने हो गए हैं। 
  • डीआईजी रैंक के अधिकारी कमिश्रर बनेंगे। 
  • महिला सुरक्षा के लिए महिला अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
  • महिला एसपी, एएसपी रैंक की अधिकारी तैनात होंगी
  • पुलिस अधिकारियों के पास मजिस्ट्रेट की तरह पावर होगी
  • 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर पर लागू होगा प्रस्ताव
  • लखनऊ में 40 लाख और नोएडा में 25 लाख से ज्यादा आबादी
  • लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए, अब यहां 40 थाने हो गए हैं
  • नोएडा में दो और नए थाने बनाए जाएंगे
  • देश के 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर का सिस्टम लागू है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें