फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रवक्ताओं की सूची, संभावित नामों को लेकर किया मंथन 

Fri, 17 Jan 2020 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। संभावना है कि शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रवक्ताओं का सूची जारी कर देंगे। इस सबंध में बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने संभावित नामों पर विचार करने के लिए बैठक करके चर्चा की है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने फिलहाल छह लोगों के नामों पर चर्चा की है और सभी को बुलाकर बातचीत भी की है। बता दें कि मीडिया में पार्टी की बात रखने के लिए कुल 10 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को छह लोगों को बातचीत के लिए बुलाया था। 

जिसमें से वीरेन्द्र मदान नहीं पहुंच पाए थे, जबकि अमरनाथ अग्रवाल, उबैदुल्ला नासिर, डॉ. उमाशंकर पांडेय, डॉ. अनूप पटेल व बृजेन्द्र कुमार सिंह से अध्यक्ष ने बातचीत की है। इनमें कई लोग पहले भी प्रवक्ता रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें