फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर यूपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- पांच न्याय, 25 गारंटियों से बदलेंगे भारत की तस्वीर

Sat, 06 Apr 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के घोषणा पत्र पर कहा कि कांग्रेस फिर से देश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 25 गारंटियों से देश की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि पार्टी अपने 138 साल के इतिहास में हमेशा से ही जनता की आवाज रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव देश की दिशा व दशा को बदलने वाले होंगे। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा के कुशासन ने देश की सतत विकासशील गति को ना सिर्फ रोका है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पीछे भी धकेलने का काम किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस फिर से देश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता आम चुनाव में कांग्रेस की न्याय गारंटियों पर विश्वास कर लोकतंत्र में आस्था रखते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी को वोट देने का मन बना चुकी है। चाहे आधी आबादी को सरकारी नौकरियों में हिस्सा देने की बात हो या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना, युवाओं के लिए पहली नौकरी की व्यवस्था हो या राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तर्ज पर मुफ्त चिकित्सा, हर वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के जरिये न्याय करने के संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इस चुनाव में न्याय पत्र के पांच न्याय व 25 गारंटियों को आधार बनाकर जनता के बीच में जायेंगे। न्याय पत्र लगातार जनता के संपर्क में रहकर और उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें