निर्मल खत्री व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
- फोटो : amar ujala
सुस्त पड़ी कांग्रेस में चुनाव घोषणा के साथ ही तैयारियों में तेजी आ गई है। प्रत्याशियों के टिकटों को फाइनल करने के लिए स्टेट इलेक्शन कमेटी की मैराथन मीटिंग दूसरे दिन भी चली।
शुक्रवार को तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया। तीसरे चरण में 69 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।
गुरुवार रात 12 बजे तक चली मीटिंग के बाद शुक्रवार को फिर सुबह 10 बजे से मीटिंग शुरू हो गई। इसमें तीसरे चरण में आने वाली विधानसभाओं के प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा हुई और हर विधानसभा सीट के लिए एक से चार नामों के पैनल को हरी झंडी दी गई है। अब इन नामों को सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, डॉ. निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, प्रदीप माथुर, पीएल पुनिया, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य, अन्नू टंडन, चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, प्रतिमा सिंह और डॉ. प्रमोद पांडेय शामिल हुए।