फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हर कांग्रेसी को चाहिए सोनिया राहुल का 'हाथ'

Wed, 09 Apr 2014 02:00 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है कि कांग्रेसी नेताओं को खुद पर यकीन नहीं है। इसलिए उन्होने अब तुम हमे जिताओं और हम तुम्हें जिताएंगे का मंत्र अपना रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशियों को स्टार प्रचारक के रूप में सोनिया व राहुल ही चाहिए।

इन दोनों नेताओं के भरोसे तमाम प्रत्याशी लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार होना चाहते हैं। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा डिमांड सोनिया व राहुल की है।

इसके बाद दिग्गी राजा यानी दिग्विजय सिंह का नंबर है। कई प्रत्याशी अपने क्षेत्र में उनकी सभा करवाना चाहते हैं। स्टार प्रचारकों में शामिल सेलीब्रिटी में सबसे ज्यादा मांग नगमा, राजबब्बर, अजहरुद्दीन व मोहम्मद कैफ की है।
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह से भी प्रचार करने की मांग

लगता है कि कांग्रेसी नेताओं को खुद पर यकीन नहीं है। इसलिए उन्होने अब तुम हमे जिताओं और हम तुम्हें जिताएंगे का मंत्र अपना लिया है।

प्रचार के लिए बड़े सितारों की तरह ही चर्चा में रहने वाले नेताओं की भी ‌डिमांड हो रही है, वहीं राहुल और सोनिया का भी क्रेज कम नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशियों को स्टार प्रचारक के रूप में सोनिया व राहुल ही चाहिए। इन दोनों नेताओं के भरोसे तमाम प्रत्याशी लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार होना चाहते हैं।

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा डिमांड सोनिया व राहुल की है। इसके बाद दिग्गी राजा यानी दिग्विजय सिंह का नंबर है। कई प्रत्याशी अपने क्षेत्र में उनकी सभा करवाना चाहते हैं।

महिमा, कैफ और नगमा की मांग जोरों पर

स्टार प्रचारकों में शामिल सेलीब्रिटी में सबसे ज्यादा मांग नगमा, राजबब्बर, अजहरुद्दीन व मोहम्मद कैफ की है। यूं तो महिमा चौधरी व अमीषा पटेल यूपी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं लेकिन इन्हें भी प्रत्याशी अपने यहां रोड शो के लिए बुलाना चाह रहे हैं।

ऐसे में वार रूम संभाल रहे लोगों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सभी के यहां उनकी मनचाही तारीख पर कार्यक्रम कैसे लगाया जाए।

इन सबके बावजूद कांग्रेसी इन स्टार प्रचारकों की ज्यादा से ज्यादा सभाएं आयोजित करवाने में लगे हैं। प्रदेश में चुनाव लड़ रहे स्टार प्रचारकों को भी इस चुनाव में दूसरे स्टार प्रचारकों पर ज्यादा भरोसा है।

वे भी अपने क्षेत्रों में दूसरे स्टार प्रचारकों की सभाएं करवाना चाह रहे हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा अपने चुनाव क्षेत्र गोंडा में मोहम्मद कैफ की सभा करवाने जा रहे हैं। वहां 11 अप्रैल को कैफ की सभा तय हो गई है।
विज्ञापन

बेनी से प्रचार करवाना चाहते हैं सलमान

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपने यहां फर्रुखाबाद में राजबब्बर व बेनी वर्मा की सभाएं करवाना चाहते हैं। दरअसल, बेनी वर्मा सपा व भाजपा के खिलाफ खूब जहर उगलते हैं, इसलिए उनकी सभाएं और भी कई प्रत्याशी अपने यहां चाह रहे हैं।

उत्तराखंड से सटी प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी कई प्रत्याशी अपने यहां बुला रहे हैं।

प्रदेश के ज्यादातर प्रत्याशी प्रियंका वाड्रा को भी अपने क्षेत्र में बुलाना चाहते हैं। कांग्रेस के वार रूम में उनका कार्यक्रम मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त है।

लेकिन प्रियंका अमेठी व रायबरेली के अलावा किसी दूसरी जगह प्रचार करने नहीं जाती हैं। इस कारण उनका कार्यक्रम किसी भी दूसरे जिले में फिलहाल नहीं लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें