फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के एक साल का हिसाब यूपी में देंगे कांग्रेसी

Tue, 19 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने का निर्णय किया है। कांग्रेस मोदी सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अपने बड़े नेताओं को लखनऊ व वाराणसी में उतार रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता 20 मई से राजधानी लखनऊ व प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्र की विफलताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि 20 मई को मोहन प्रकाश, 22 मई को सचिन पायलट, 23 मई को मुकुल वासनिक, 24 मई को अभिषेक मनु सिंघवी व 25 मई को वीके हरिप्रसाद लखनऊ में पत्रकार वार्ता कर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


वहीं, 20 मई को शक्ति सिंह गोहिल, 23 मई को प्रदीप जैन आदित्य और 25 मई को जयराम रमेश वाराणसी में पत्रकार वार्ता कर सरकार के खिलाफ  बिगुल फूंकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें