फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले, हमारे घोषणा पत्र में वो सबकुछ जिस पर भाजपा ने नहीं दिया ध्यान

Tue, 02 Apr 2019 08:05 PM IST
Amulya Rastogi अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को दिल्ली में जारी कर दिया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता से शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को बेहतर बनाने के वादे तो किए ही साथ ही देशद्रोह कानून खत्म करने का वादा भी किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं जनता के बीच जाकर तैयार किया है। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं।

वहीं, लखनऊ में कांग्रेस नेता व लीगल टीम के अध्यक्ष अधिवक्ता गंगा सिंह ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में वो सब बातें है जिनका भाजपा की सरकार में ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


किसानों व नौजवानों पर खास ध्यान दिया गया है। देश के हर तबके के विकास का वादा किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सपा के रामदयाल कांग्रेस में हुए शामिल

 जनसेवक पार्टी के प्रदेश महासचिव रामू यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें