फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के झूठ और धोखे के साम्राज्य का पतन शुरू : प्रमोद तिवारी

Fri, 25 Oct 2019 08:16 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के झूठ और धोखे के साम्राज्य का तेजी से पतन शुरू हो चुका है। हाल ही 18 राज्यों के 53 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से यह साफ हो गया है। इनमें से भाजपा 38 सीटें हार गई।

विज्ञापन


हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में भारी गिरावट से स्पष्ट हो गया है कि तेजी से जनता का उससे मोह भंग हो रहा है। उन्होंने गंगोह के उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बारे में सभी संवैधानिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस पार्टी भाजपा के विकल्प के रूप में उभरी है। कांग्रेस की सीटों की संख्या एवं मत प्रतिशत में व्यापक इजाफा बताता है कि कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में एकदम सफल हुई है। सड़क पर उतरकर कांग्रेस नेताओं के सत्ता के खिलाफ संघर्ष के कारण ही यह संभव हुआ है।
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी के उप चुनावों में जहां कांग्रेस पार्टी का मत प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब दो गुना बढ़ा है, वहीं भाजपा का मत प्रतिशत लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 13.92 प्रतिशत घटा है। बसपा का मत प्रतिशत भी गिरा है।

तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराई योगी सरकार ने गंगोह विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लगातार 27वें राउण्ड तक भारी बढ़त के बाद स्थानीय प्रशासन के माध्यम से धांधली करवाई। सभी काउंटिंग एजेंट, कैंडीडेट और मीडिया कर्मियों को हटाकर भाजपा प्रत्याशी को जितवा दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश ने निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया था, पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। कांग्रेस पार्टी इस मामले में केंद्रीय निर्वाचन योग से भी मुलाकात करेगा और सभी संवैधानिक विकल्पों पर मशविरा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें