फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश दास के निधन पर पीएम और सीएम ने जताया शोक, अखिलेश यादव भी पहुंचे

Wed, 12 Apr 2017 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता के बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का बुधवार सुबह लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंगलवार शाम वह घर पर अचानक बेहोश हो गए थे इसके बाद उन्हें लारी कार्ड‌ियोलॉजी ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया साथ ही ल‌िखा क‌ि उनके अच्छे कामों को हमेशा याद क‌िया जाएगा। उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव व कई बड़े नेता व कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे।। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
अखिलेश दास का शव उनके विक्रमादित्यमार्ग स्थ‌ित आवास पर रखा गया। उनकी बेटी सोनादास लंदन को लंदन में सूचना दी गई, पत्नी अलकादास और बेटा सागरदास दिल्ली से चार्टर प्लेन से लखनऊ पहुंचे। उनके आवास पर न‌िर्मल खत्री, आलोक रंजन, नवनीत सहगल और पंड‌ित स‌िंह श्रद्धांजल‌ि देने पहुंचे। मुलायम स‌िंह की बहू अपर्णा यादव और बेटे प्रतीक यादव ने भी उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजल‌ि दी।

 
विज्ञापन

3 of 10
यूपी के पूर्व सीएम अख‌िलेश यादव और उनके बाद क‌िरनमय नंदा भी अख‌िलेश दास के घर पहुंचे और श्रद्धांजल‌ि दी।

4 of 10
अख‌‌िलेश दास
अख‌िलेश 56 वर्ष के थे।  वह मई 1993 से नवंबर 1996 तक लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं। जनवरी 2006 से मई 2008 तक यूपीए सरकार मे इस्पात मंत्री भी रहे हैं। खबरों के मुताब‌िक बाद में राहुल गांधी से मतभेद होने पर उन्हें मंत्री पद से हटा ‌‌द‌िया गया था।

 
विज्ञापन

5 of 10
अख‌िलेश बीबीडी यून‌िवर्स‌िटी के चेयरमैन थे। वह नेशनल लेवल के बैडम‌िंटन प्लेयर भी रह चुके हैं। वह भारतीय बैडम‌िंटन संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
शोकाकुल उनकी पत्नी, बेटी व उनका बेटा।
विज्ञापन

7 of 10
उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे रविदास मल्होत्रा व महंत देव्यागिरी।

8 of 10
उनके अंतिम दर्शन के लिए आए संजय सिंह।

9 of 10
अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को भैंसाकुंड ले जाया गया।
विज्ञापन

10 of 10
उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव व कई बड़े नेता व कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें