फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: तीसरे चरण में बिना लड़े ही बाहर हो गई कांग्रेस

Sat, 18 Feb 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस बिना लड़े ही मुकाबले से बाहर हो गई है। सपा से गठबंधन के कारण तीसरे चरण की कुल 69 सीटों में से कांग्रेस को मात्र 12 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


उसे राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई व कानपुर देहात में मात्र एक-एक सीट तथा उन्नाव में दो व कानपुर में पांच सीटें मिली हैं।

बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, सीतापुर की लहरपुर सीट से अनिल कुमार वर्मा व हरदोई की सांडी सीट से ओमेंद्र कुमार वर्मा चुनाव मैदान में हैं। उन्नाव के भगवंतनगर से अंकित परिहार व मोहान से भगवान दास कठेरिया किस्मत आजमा रहे हैं।
Trending Videos

दस में से नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

कानपुर नगर की 10 में से पांच सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इनमें गोविंदनगर से अंबुज शुक्ला, किदवईनगर से अजय कपूर, घाटमपुर से नंदराम सोनकर, कैंट से सोहेल अंसारी व महाराजपुर से राजाराम पाल चुनाव मैदान में हैं। कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से नीतम सचान चुनाव मैदान में हैं।

पांच जिलों में नहीं मिली एक भी सीट
कांग्रेस को दूसरे चरण के 12 जिलों में से पांच जिलों फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा व औरैया में एक भी सीट नहीं मिली है। सपा ने इन जिलों को अपना गढ़ बताते हुए कांग्रेस को यहां कोई सीट नहीं दी।
विज्ञापन

दो सीटों पर वापस लिए प्रत्याशी

- फोटो : अमर उजाला
यूं तो कांग्रेस प्रत्याशियों ने तीसरे चरण में 14 विधानसभा क्षेत्रों से पर्चा भरा था, लेकिन बाद में लखनऊ मध्य से मो. मारूफ खान की उम्मीदवारी सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के समर्थन में वापस ले ली गई।

हालांकि मारूफ ने चुनाव में बैठने से इन्कार करते हुए ताल ठोक रखा है। इसी प्रकार कानपुर के आर्यनगर से कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल सपा प्रत्याशी अमिताभ वाजपेयी के समर्थन में बैठ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें