फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव में भी कांग्रेस को झटका, बेहद कमजोर रहा प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
सूबे की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। बिलारी में कांग्रेस प्रत्याशी शिशुपाल सिंह मात्र 3,670 वोट ही पा सके।
विज्ञापन


इसी तरह जंगीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश को 6,852 वोट ही मिल पाए।

राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के प्रत्याशी दिनेश कुमार मौर्य को कांग्रेस से ज्यादा 8,925 वोट मिले हैं।

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के खराब प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है। पार्टी शीघ्र ही इसकी समीक्षा करेगी।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में नहीं पड़ेगा असर

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री का कहना है कि हमारे प्रत्याशी जनता के बीच यह संदेश देने में विफल रहे कि वह लड़ाई में हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इन नतीजों का वर्ष 2017 के चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी पूरे उत्साह के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

डॉ. खत्री ने कहा कि इससे पहले सहारनपुर व देवबंद के उपचुनाव में सपा हार चुकी है। इसलिए इन उपचुनाव में उसने पूरी ताकत झोंक दी थी। आखिरी मौके पर वोटों का जो ध्रुवीकरण हुआ उसमें कांग्रेस अलग-थलग पड़ गई।

बिलारी सीट पहले भी हमने समझौते के तहत रालोद को दी थी। वहीं, कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी कहते हैं कि उपचुनाव के नतीजे चिंता का विषय हैं। इसकी समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें