फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी विधानसभा सीटों की लिस्ट, सवा सौ से ज्यादा सीटों पर लड़ने की जताई इच्छा

Sat, 31 Oct 2026 10:32 AM IST
Bhupendra Singh अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस ने गुप्त रूप से लगभग 125-130 सीटों की सूची सपा नेतृत्व को सौंपी है, जबकि सपा पिछले चुनाव के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उसे 40-50 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी विधानसभा सीटों की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बड़े ही गुपचुप ढंग से सपा नेतृत्व को उन विधानसभा सीटों की सूची सौंप दी है, जिन पर वो अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारना चाहती है। इन सीटों की सही संख्या इंडिया गठबंधन के किसी भी पक्ष ने आधिकारिक रूप से नहीं बताई है, लेकिन छनकर बाहर आ रहीं खबरों के अनुसार, ये 125-130 के करीब हैं। हालांकि, बताते हैं कि सपा नेतृत्व इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से यह सूची सीधे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई है। दिल्ली में पिछले दिनों यूपी के नेताओं के साथ कांग्रेस की एक बैठक हुई थी, जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रही थीं। बताते हैं कि इस बैठक में कांग्रेस के यूपी के नेताओं से अलग-अलग सीटों के बाबत फीडबैक लिया गया। इसी के आधार पर सूची बनाकर सपा अध्यक्ष को दी गई है।

सपा नेतृत्व ने कांग्रेस से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम भी देने को कहा है, ताकि सीट बंटवारे पर वार्ता को आगे बढ़ाया जा सके। सूत्र बताते हैं कि सपा किसी भी हालत में कांग्रेस को 40-50 से ज्यादा सीटें देने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में उसकी परफॉर्मेंस न सिर्फ जीतने के लिहाज से बल्कि मत प्रतिशत के लिहाज से भी काफी खराब रही थी।
विज्ञापन


सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 347 पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा था। शेष सीटें गठबंधन के अपने सहयोगियों को लिए दी थीं। सूत्र बताते हैं कि इस बार भी सपा 340-350 सीटें अपने सिंबल पर लड़ना चाहती है। सपा नेतृत्व का मानना है कि साइकिल सिंबल न होने पर जीत का स्ट्राइक रेट काफी कम हो जाता है। 

सूत्र बताते हैं कि अलबत्ता सपा ने यह फैसला जरूर लिया है कि कांग्रेस ने जिन सीटों पर दावा किया है, उन पर उसकी ओर से आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा वार्ता फाइनल होने के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें