गोंडा। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर गुरुवार को महराजगंज स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष के मुताबिक शुक्रवार को 11 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जोनल प्रभारी सैफ अली नकवी, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर जिले के 16 ब्लॉकों में गांव-गांव कांग्रेस पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की निगरानी में कोरोना से बचाव को दवा किट वितरण का शुभारंभ किया जाएगा।
जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने बताया कि दवा वितरण का शुभारंभ प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी एवं प्रदेश सचिव दुर्गविजय सिंह मान करेंगे।