फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लू को जेल भेजने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं

Sat, 23 May 2020 05:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ किए गए मुकदमे के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद नाराज नजर आ रही हैं। शनिवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि योगी सरकार उनके सेवा कार्यों से विचलित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ऐसा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और डरना हमारी फितरत में नहीं है।

प्रियंका ने ट्वीट कर के बताया कि पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा में लगे हैं। कांग्रेस के सिपाही राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सक्रियता से अब तक 67 लाख लोगों की मदद की जा चुकी है। अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाए गए हैं। 

गुरुवार को यूपी कांग्रेस के 50,000 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई थी। शुक्रवार को सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने लिखा कि मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि ये महात्मा गांधी की पार्टी है। सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। हम सेवा कार्यों को और तेज करेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें