फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हुए कांग्रेसी, विश्वास ने 'जीता' अमेठी

Mon, 13 Jan 2014 12:54 AM IST
निखिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने जिस घड़ी कांग्रेस के युवराज के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने और उन्हें हराने का एलान किया था, उसी दिन उनके खिलाफ तैयारियां शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने खुद अपने क्षेत्र के दो दौरे कर डाले। लोगों में फिर भी जनविश्वास रैली की चर्चा थी।

शनिवार को लखनऊ आकर विश्वास मीडिया सुर्खियों में छा गए तो, कांग्रेसियों के हाथ-पांव फूल गए।

इधर विश्वास का कारवां अमेठी के लिए बढ़ा, उधर कांग्रेसी जगह-जगह विरोध के नए तरीके लिए इंतजार करते रहे।

विश्वास ने भी ली चुटकी
विश्वास गौरीगंज पहुंचे, तो वहां पुतला फूंक डाला। कुमार ने अपनी रैली में इसका जवाब भी मांगा। अपने चुटीले अंदाज में विश्वास ने कहा, 'अरे भइया, मेरी गलती तो बता दो। आखिर मैंने ऐसा किया क्या कि आप मेरा विरोध कर रहे हो। मैं तो सच्ची जुबान जीता हूं।'

यहां देखिए जनविश्वास रैली की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

फिर विश्वास का काफिला आगे बढ़ा तो कुमार के समर्थकों की गाड़ी पर पथराव शुरू हो गया। वहां भी विश्वास ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। न बेवजह सरकार की खिंचाई, न प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।
विज्ञापन


अमेठी आ गया। यहां झल्लाए कथित कांग्रेसियों ने विश्वास की गाड़ी पर काला रंग फेंका। निशाना चूका और समर्थकों की गाड़ी पर जा लगा।

लेकिन, कारवां नहीं रुका। विश्वास रामलीला मैदान पहुंचे। साथ में 'आप' के संजय और मीडिया के आशू। यहां कुछ नहीं मिला, तो विश्वास के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

विश्वास ने इस विरोध को ऐसा अनदेखा किया कि कुछ देर में शोर खुद-ब-खुद शांत हो गया। विश्वास की गर्म बातों का जोश, कविताओं की नर्म आहट और समर्थकों का उल्लास छा गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें