फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सभी जिला व शहर कमेटियां भंग, नई कमेटियों के गठन को लल्लू बनाए गए इंचार्ज

Mon, 24 Jun 2019 09:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद यूपी में कांग्रेस की सभी जिला व शहर कमेटियां भंग कर दी गई हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में नई कमेटियों के गठन के लिए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को इंचार्ज बनाया गया है जबकि, पश्चिमी यूपी के लिए जल्द ही इंचार्ज की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर दी है। 
विज्ञापन


महासचिव के अनुसार, विधानसभा उप चुनावों की तैयारी दो सदस्यीय टीम देखेगी। इस टीम के गठन के प्रस्ताव को एआईसीसी ने हरी झंडी दे दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतों के परीक्षण के लिए तीन सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। कांग्रेस की जिला व शहर कमेटियों के भंग रहने की अवधि में सीएलपी नेता अजय कुमार लल्लू पूर्वी यूपी के प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, अधिकतर जिलों में शहर व महानगर कमेटियां लंबे समय से निष्क्रिय थीं। रायबरेली में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आभार व्यक्त करने गईं तो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि वहां चुनाव जनता और सोनिया गांधी ने मिलकर जीता है। 

उन्होंने स्थानीय संगठन की भूमिका की जांच की बात कही थी। वहीं, पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों ने ही जिला व शहर इकाइयां भंग करने की सिफारिश की थी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि एक बार संगठन में ठीक से काम न करने वाले या खिलाफ काम करने वाले नेताओं की सफाई हो जाए तो नई स्फूर्ति के साथ जुटा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें