फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पुराने पार्षदों पर दिखाया भरोसा पर कई जगह फेरबदल

Mon, 06 Nov 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 110 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची रविवार रात जारी कर दी। इसमें सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट दिया गया है। जिन पार्षदों की सीट का आरक्षण बदलकर महिला हो गया था, उनकी पत्नी को और जहां पर महिला के बाद सामान्य हो गया था वहां पति को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें उन पूर्व पार्षदों को भी निराश नहीं किया गया है कि जो पिछली बार आरक्षण बदल जाने से चुनाव नहीं लड़ पाए थे। पार्टी ने दस साल से नगर निगम की राजनीति से बाहर चल रहे तीन पूर्व पार्षद रीना विक्रम, डोरीलाल यादव और राजेंद्र सिंह गप्पू को फिर टिकट दिया है। इनमें गप्पू 2012 में कांग्रेस छोड़कर चले गए थे और उसके बाद फिर वापस आए हैं।

इन पूर्व पार्षदों को फिर मिला मौका
शारदा नगर प्रथम से आशा राठौर
न्यू हैदरगंज द्वितीय से डोरीलाल यादव
तिलक नगर-कुंडरी रकाबगंज से रीना विक्रम सिंह
ओम नगर से राजेंद्र सिंह ‘गप्पू’

लाला लाजपत राय से शैलेंद्र तिवारी
इंदिरा नगर से राम मोहन अग्रवाल
वजीरगंज-मशकगंज से जरीना जावेद
कल्बे आबिद द्वितीय से हलीम अहमद

इन मौजूदा पार्षदों को मिल मिला टिकट

- फोटो : twitter
मालवीय नगर से ममता चौधरी
रामतीरथ-हजरतगंज से प्रदीप कनौजिया
रामजीलाल-सरदार पटेल से गिरीश मिश्र

इनकी पत्नी को मिला टिकट
इस्माइलगंज प्रथम वार्ड से मौजूदा पार्षद मुकेश सिंह चौहान की सीट का आरक्षण इस बार महिला हो गया है। इसके कारण अब पार्टी ने इनकी पत्नी अमिता सिंह को टिकट दिया है।

यहां पति को मिला टिकट
इंदिरानगर वार्ड में इस समय पूनम अग्रवाल पार्षद हैं। पिछली बार सीट का आरक्षण होने पर इनके पति व पूर्व पार्षद राममोहन अग्रवाल ने उनको चुनाव लड़ाया था। अब फिर सीट का आरक्षण सामान्य हो गया है। ऐसे में पार्टी ने इस बार फिर राममोहन अग्रवाल को टिकट दिया है।

सपा छोड़ आईं कैसरजहां को भी मौका
पिछली बार समाजवादी पार्टी में रहीं कैसर जहां को पार्टी ने चिनहट प्रथम वार्ड से टिकट दिया है। पिछले चुनाव में इनके पति सपा से चुनाव लड़े थे।

ये हैं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी

file foto
विज्ञापन

इन्हें भी दिया गया टिकट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें