फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटों पर सपा से विवाद के बीच कांग्रेस ने अमेठी-रायबरेली में घोषित किए पांच प्रत्याशी

Fri, 03 Feb 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गठबंधन के बाद भी सपा-कांग्रेस में अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर पेंच अभी सुलझा नहीं है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने रायबरेली की चार और अमेठी की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया लेकिन पांच सीटों के लिए अब भी बातचीत जारी है। दोनों जिलों में दस विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उन्हें दो-तीन और सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक अमेठी, गौरीगंज, सलोन, बछरांवा व ऊंचाहार सीटों को लेकर अभी सपा के साथ बातचीत चल रही है। ये सभी सीटें सपा के पास हैं। उम्मीद है कि सपा इनमें से दो-तीन सीटें और छोड़ देगी।

कांग्रेस अमेठी और गौरीगंज सीट को लेकर अड़ी है जबकि सपा इन दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सपा ने अमेठी से मुलायम के खास व मंत्री गायत्री प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस की ओर से इस सीट से संजय सिंह की पत्नी अमीता सिंह चुनाव लड़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन


इसी तरह गौरीगंज से सीट से कांग्रेस मो. नईम को चुनाव लड़ाने की इच्छुक हैं जबकि यहां सपा ने अपने सिटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही बाकी सीटों को लेकर भी फैसला हो जाएगा।

इन सीटों पर फंसा है पेंच
अमेठी, गौरीगंज, सलोन, बदरावां व ऊंचाहार।
विज्ञापन

इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

- फोटो : amar ujala
हरचंदपुर: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सूची जारी कर यहां से राकेश सिंह को टिकट दिया है। इस सीट से सपा के सुरेंद्र विक्रम सिंह विधायक हैं।

सरेनी: अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में यहां से सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह जीते थे।

रायबरेली सदर: कांग्रेस ने पिछली बार पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत अखिलेश कुमार सिंह की बेटी अदिति सिंह को टिकट दिया है।

तिलोई: विनोद मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया है। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के डॉ. मुस्लिम चुनाव जीते थे, जो अब बसपा मे चले गए हैं।

जगदीशपुर (सु.): अमेठी जिले की इस सीट से कांग्रेस ने अपने सि‌‌टिंग विधायक राधेश्याम कनौजिया को टिकट दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें