फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने घोषित की संगठनात्मक चुनाव की तारीखें, ये है कार्यक्रम

Fri, 28 Apr 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। पांच चरणों के चुनाव के लिए पार्टी के सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 मई है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण चेयरमैन व सांसद एम रामचंद्रन ने यूपी का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम भेज दिया है। संगठनात्मक चुनाव में पहले चरण के तहत सदस्यता की अंतिम तिथि 15 मई है।

जिला कांग्रेस कमेटी प्राथमिक सदस्यता की सूची व संगठनात्मक चुनाव में भाग लेने के लिए अर्हता रखने वाले सदस्यों की सूची का प्रकाशन 30 मई तक करेगी। जिले की स्क्रूटनी कमेटी के समक्ष आपत्ति पेश करने की अंतिम तिथि छह जून है।
विज्ञापन


सभी प्रकार की आपत्तियों का निस्तारण 15 जून तक किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी स्क्रूटनी कमेटी के निर्णय के विरुद्ध प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 25 जून है। सभी अपीलों का निस्तारण 10 जुलाई तक होगा।

सभी आपत्तियों को खत्म करने की तारीख 30 जुलाई

congress logo
प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के विरुद्ध केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के समक्ष अपील की तिथि 20 जुलाई है। वहां से सभी आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 30 जुलाई है।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक चुनाव के लिए अर्हता रखने वाले सदस्यों की सूची के प्रकाशन की तिथि छह अगस्त है। बूथ कमेटी अध्यक्षों व ब्लॉक सदस्यों का निर्वाचन सात अगस्त से 22 अगस्त के बीच होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे चरण के तहत प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों को परिचय पत्र वितरण  करेंगे।

इसके साथ ही, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी व छह जिला कांग्रेस सदस्यों और एक पीसीसी सदस्य के चुनाव 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच होंगे।
विज्ञापन

इन पदों के चुनाव के लिए ये हैं तारीखें

- फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार, तीसरे चरण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव पांच सितंबर से 15 सितंबर तक होगा।

चौथे चरण के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी के साथ एआईसीसी सदस्यों का पीसीसी की जनरल बाडी द्वारा निर्वाचन और कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 16 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच होगा।

अंत में प्रदेश चुनाव प्राधिकरण एआईसीसी सदस्यों को परिचय पत्र 16 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच बांटेगा। पांचवें व आखिरी चरण में सेंट्रल वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) सदस्यों का चुनाव एआईसीसी सदस्यों द्वारा एआईसीसी अधिवेशन में किया जाएगा। अभी अधिवेशन की तिथि घोषित नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें