फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन देवी के पति उमेद निषाद का नामांकन निरस्त, डीएम से झड़प, अंबेडकरनगर से हैं कांग्रेस प्रत्याशी

Wed, 24 Apr 2019 09:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी और फूलन देवी के पति उमेद निषाद का नामांकन पत्र बुधवार को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी की इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार से तीखी बहस भी हुई और कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


बाद में पार्टी ने मामला चुनाव आयोग ले जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही सात अन्य प्रत्याशियों के पर्चे गड़बड़ियां पाए जाने के चलते रद्द कर दिए गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि अंबेडकरनगर संसदीय सीट के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी व 7 निर्दलीयों के पर्चे खामियों के चलते खारिज कर दिए गए।

अब यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। उमेद का पर्चा शपथपत्र अपूर्ण होने के कारण खारिज किया गया। इस पर उमेद ने आपत्ति जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने उन्हें नियमों का हवाला दिया तो वे साजिश के आरोप लगाने लगे। बाद में एसडीएम व सीओ सदर ने मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें बाहर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें