कांग्रेस
के गौतमबुद्धनगर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।
उनके जाने के बाद कई और लोगों को भी शक की निगाह से देखा जा रहा है। नेताओं
के ‘शुभचिंतक’ भी तरह-तरह की अफवाहें उड़ाने लगे हैं।
कुछ मौके का फायदा
उठाकर षड्यंत्र रच रहे हैं तो कुछ ऐसे जाल बिछा रहे हैं कि उनके
प्रतिद्वंद्वी उसमें फंस जाएं। ऐसी ही एक नेत्री हैं जिन्हें पार्टी का
टिकट मिला है।
उनके बारे में भी खबर उड़ा दी गई कि वे दूसरे दल में जा रही
हैं। लेकिन पार्टी के एक पंडितजी को उन पर बड़ा यकीन है।
उन्होंने यहां तक
कह डाला कि प्रदेश के 79 प्रत्याशी चले जाएं, वे नहीं जाएगी...।
हालांकि
नेत्री के बारे में हवा फिर उड़ी कि वे आज नहीं तो कल पार्टी छोड़कर चली ही
जाएंगी। अब देखना है कि पंडितजी का दावा सही होता है या फिर दूसरे लोगों
की बातें...।