फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की घिसी-पिटी बातों से जनता तंग'

Sat, 19 Oct 2013 11:08 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली को फ्लाप बताया है। कांग्रेस ने कहा कि जनता उनकी घिसी पिटी बातों को सुनकर तंग आ चुकी है।
विज्ञापन


इन बातों का सत्य के साथ कोई सरोकार नहीं है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में गरीबों की सरकार बनाने का दावा किया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि मोदी की गुजरात की सरकार अमीर लोग और कार्पोरेट जगत चला रहे हैं।

पढ़ें: कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा

उन्होंने कहा कि जब से मोदी ने अपने सबसे प्रिय अमित शाह को उत्तर प्रदेश को दिशा दिखाने का काम सौंपा है तब से यूपी में एक के बाद एक दंगे हो रहे हैं।

पढ़ें: कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा

जीशान ने भी सपा का सुर अलापते हुए कहा कि मोदी की रैली में बेतहाशा पैसा बहाया जा रहा है। यह पैसा कहां से आ रहा है, इसका हिसाब भी भाजपा को देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई नरेंद्र मोदी से डरते हैं मुसलमान?

इसके पहले, समाजवादी पार्टी ने भी मोदी पर निशाना साधते हुए रैली को शंखनाद की जगह ढपोरशंख बताया। हालांकि, इस सबके विपरीत भाजपा इसे अपनी विजय मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए यूपी मे नरेंद्र मोदी की पहली रैली

एक भाजपा नेता ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी की जलन का ही नतीजा है कि उन्हें मोदी की इस बेहतरीन रैली को सिवाय नकारने के और कोई शब्द नहीं मिल रहे हैं।

लखनऊ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें