कांग्रेस ने कहा है कि सपा ने सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों को 20 प्रतिशत भागीदारी देने के नाम पर उन्हें एक बार फिर धोखा दिया है।
यूपीए सरकार सभी मंत्रालयों में विकास से जुड़ी योजनाओं में देश भर के अल्पसंख्यकों को 15 प्रतिशत भागीदारी पहले ही सुनिश्चित कर चुकी है।
अल्पसंख्यक कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रमों को देश भर में लागू करने का प्रावधान किया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता मारूफ खान ने कहा कि 30 विभागों की 85 योजनाओं में 20 फीसदी भागीदारी वास्तव में सच्चर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में लिए गए निर्णय की बानगी भर है।
राज्य सरकार द्वारा घोषित योजना में जनसंख्या के अनुपात में 25 फीसदी से अधिक अल्पसंख्यक आबादी वाले जिलों को शामिल करने से नाममात्र के अल्पसंख्यक ही इसके दायरे में आएंगे।