आम चुनाव में एकदूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगलने वाली कांग्रेस, भाजपा अब दोनों खुलकर अखिलेश सरकार को घेर रहे हैं, जिससे सपा की मुश्किलें बढ़ना तय है।
मंगलवार को रायबरेली के डलमऊ में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने खुलकर प्रदेश की सपा सरकार को घेरा।
बताया जाता है कि पावर कार्पोरेशन की मनमानी के चलते बिजली कटौती लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सोमवार को कांग्रेसी और भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। वहीं एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
सरकार को दी धमकी
नेताओं ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, कांग्रेस नेता गुरुबक्श सिंह बक्शी, सुदामा साहू, विनोद निषाद, विमल जायसवाल, संजय श्रीवास्तव ने तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
यहां पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती चरम पर है।
महज पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पाती है। ऐसे में मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।
दिन में आठ घंटे बिजली की मांग
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सभी ने आठ-आठ घंटे दिन और रात में बिजली आपूर्ति कराने की मांग की।
भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद नगर पंचायत दिनेश त्रिपाठी की अगुवाई में सुधीर जायसवाल, मनोज सोनकर, सत्येंद्र कुमार,, सव्रेश द्विवेदी, पवन जायसवाल, मेहताब ालम, फूल कुमार, उदयराज, गणेश साहू ने एसडीएम भूपेंद्र मिश्रा से मिलकर बिजली कटौती पर नाराजगी जताई।
कहा कि जर्जर लाइनों के सहारे बिजली दी जाती है। इससे आए दिन फॉल्ट आता है। सभी ने आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है।
उधर, एसडीएम का कहना है कि कॉर्पोरेशन के एसडीओ को बुलाया गया है। बिजली की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।